CG BREAKING: Bharatiya Janata Party ने Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। वे बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय भाजपा नेत्री हैं और वर्तमान में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ Chhattisgarh State Women Commission की सदस्य भी हैं।
CG BREAKING: वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनके नाम की चर्चा हुई थी, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सीट के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए उनकी जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक सफर
बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के ग्राम मुड़पार निवासी लक्ष्मी वर्मा वर्ष 1990 से भाजपा की प्राथमिक सदस्य रही हैं। सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक काम करने के बाद वर्ष 2000 में उन्हें तत्कालीन रायपुर सांसद Ramesh Bais का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। वर्ष 2001 में वे भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की सदस्य बनीं और चार वर्षों तक इस दायित्व का निर्वहन किया।
इसके बाद 2010 से 2014 तक वे भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य रहीं। साथ ही 2010 से 2022 तक भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की सदस्य भी रहीं। वर्ष 2021 से 2025 तक उन्हें भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2021 से 2024 तक उन्होंने गरियाबंद संगठन प्रभारी और भाजपा मीडिया प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाली।
संवैधानिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियां
वर्ष 1994 में वे रायपुर नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 7 से पार्षद निर्वाचित हुईं। 2010 में रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं। 2019 में उन्होंने एफएसएनएल, स्टील मंत्रालय, भारत सरकार में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्य किया। 7 अक्टूबर 2024 से वे छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में संवैधानिक दायित्व निभा रही हैं।
सामाजिक योगदान
लक्ष्मी वर्मा सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रही हैं। 1998 में वे शक्ति महिला मंच रायपुर की अध्यक्ष बनीं। 1999 में उन्हें नेहरू युवा केंद्र रायपुर द्वारा जिला युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2004 में श्रम पुनर्वास समिति जिला रायपुर की सदस्य मनोनीत की गईं। 2009 से वे छत्तीसगढ़ एकता मजदूर कल्याण संघ की प्रधान संरक्षक हैं।
2011 से वे कुटुंब न्यायालय रायपुर में परामर्शदाता सदस्य हैं। 2014 से किसान संघर्ष समिति रायपुर की विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। 2023 से वे अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महासचिव हैं और छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड की उपाध्यक्ष भी हैं।
मनवा कुर्मी समाज में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है। वे 2000 से 2006 तक मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की प्रदेश महिला महामंत्री रहीं, 2006 से 2008 तक प्रदेश संगठन मंत्री और 2008 से 2010 तक प्रदेश महिला अध्यक्ष रहीं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिला राष्ट्रीय महासचिव हैं।












