CG Big Fraud News : पेट्रोल पंप मालिक से करोड़ो की ठगी, भरोसा जीतकर 6 महीने तक खेला फर्जीवाड़े का खेल

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। CG Big Fraud News : जिले में साइबर ठगी के बाद अब कारोबार से जुड़ी ठगी का नया मामला सामने आया है। मरवाही के पेट्रोल पंप संचालक अमित गुप्ता से रेत का ठेका दिलाने का झांसा देकर 1 करोड़ 69 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके तीन साथी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

CG Big Fraud News : पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले छोटे-छोटे लेन-देन कर रकम लौटाई, ताकि पेट्रोल पंप मालिक का भरोसा जीत सकें। इसके बाद उन्होंने रेत का बड़ा वर्क ऑर्डर दिलाने का लालच दिया और फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़ित से मोटी रकम वसूल ली। लगभग छह महीने तक यह खेल चलता रहा। अंततः जब किसी तरह का वर्क ऑर्डर सामने नहीं आया तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

अमित गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने पूरी तरह से विश्वास में लेकर पैसे ऐंठे। जब वे आरोपियों द्वारा बताए गए ठिकानों पर पहुंचे तो वहां कोई भी कामकाज नहीं मिला। ठगी का शिकार होने के बाद उन्होंने तत्काल मरवाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मरवाही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर बीएनएस की धारा 318(4), 336(4), 338, 340(2) और 61(2)(a) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories