Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CGPSC SI Exam Schedule 2026 : सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती की...

CGPSC SI Exam Schedule 2026 : सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को; 33 जिलों में बनाए गए केंद्र

0
373

CGPSC SI Exam Schedule 2026 : नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर के पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा की समय-सारणी घोषित कर दी है। यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रदेश के सभी 33 जिलों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

शारीरिक परीक्षा में 63 हजार से अधिक अभ्यर्थी पात्र आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 1,37,323 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण (Physical Test) के बाद कुल 63,342 अभ्यर्थी प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए अर्ह (पात्र) पाए गए हैं। अब ये सभी अभ्यर्थी 12 जुलाई को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा का समय और एडमिट कार्ड लिखित परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा तिथि से 15 दिन पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से डाक या एसएमएस के माध्यम से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी।

प्रमुख परीक्षा केंद्र परीक्षा अंबिकापुर, बैकुंठपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, रायपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव सहित प्रदेश के सभी प्रमुख जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण परीक्षा विवरण (Quick Info)

  • परीक्षा तिथि: 12 जुलाई 2026 (रविवार)

  • समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

  • कुल पात्र अभ्यर्थी: 63,342

  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से 15 दिन पहले उपलब्ध होंगे

  • आधिकारिक वेबसाइट: www.psc.cg.gov.in

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here