Wednesday, April 29, 2026
39.1 C
Raipur

Gharghoda Nagar Panchayat News : घरघोड़ा में प्याऊ नहीं, प्यासे भटक रहे ग्रामीण: नगर पंचायत की उदासीनता से होटलों में मिन्नतें करने को मजबूर जनता

Gharghoda Nagar Panchayat News : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा: भीषण गर्मी के मौसम में घरघोड़ा नगर पंचायत की संवेदनहीनता सामने आ रही है। नगर में अपनी विभिन्न जरूरतों के लिए आने वाले दूरदराज के ग्रामीणों को अपनी प्यास बुझाने के लिए एक बूंद पानी तक मयस्सर नहीं हो रहा है। इतने बड़े नगर निकाय क्षेत्र में एक भी सार्वजनिक प्याऊ नहीं होने के कारण ग्रामीणों को या तो होटलों में पानी के लिए मिन्नतें करनी पड़ रही हैं या फिर जेब ढीली कर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।

दिखावे की राजनीति और बदहाल व्यवस्था: स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर में कई सामाजिक संगठन और नेता सक्रिय हैं, लेकिन उनका ध्यान केवल अखबारों में फोटो छपवाने तक सीमित है। जनहित के इस बुनियादी मुद्दे पर सबने मौन साध रखा है। एसडीएम कार्यालय के सामने लगा वाटर कूलर भी गंदगी और रखरखाव के अभाव में केवल गुड़ाखू करने वालों के काम आ रहा है। उचित देखभाल न होने से मशीन या तो बंद रहती है या उबलता हुआ गर्म पानी देती है, जिसे पीना दूभर है। आरोप है कि नगर पंचायत केवल उन्हीं कार्यों में रुचि लेती है जहाँ आर्थिक लाभ की गुंजाइश हो।

जल्द शुरू होगी व्यवस्था – सीएमओ: इस संबंध में जब नगर पंचायत घरघोड़ा के सीएमओ से दूरभाष पर चर्चा की गई, तो उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र बस स्टैंड और तहसील कार्यालय के सामने प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी। अब देखना यह होगा कि प्रशासन का यह आश्वासन कब तक धरातल पर उतरता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories