Friday, September 25, 2026
Home National Salim Dola Turkey Arres : इंटरपोल के रडार पर था ‘सलीम डोला’:...

Salim Dola Turkey Arres : इंटरपोल के रडार पर था ‘सलीम डोला’: गुटखा बेचने से शुरू किया सफर, अब तुर्की में पकड़ा गया दाऊद का यह खास गुर्गा

Salim Dola Turkey Arres : इस्तांबुल/मुंबई: भारतीय जांच एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी और ड्रग्स की दुनिया के बड़े नाम सलीम डोला को तुर्की के इस्तांबुल में हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई तुर्की की खुफिया एजेंसी (MIT) और स्थानीय पुलिस ने इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) के आधार पर की है। सीबीआई और मुंबई पुलिस लंबे समय से डोला की तलाश में थी।

गुटखा से ड्रग्स और फिर रियल एस्टेट: मुंबई के भायखला के रहने वाले सलीम डोला का अपराध की दुनिया में सफर चौंकाने वाला रहा है। 1966 में जन्मे डोला ने शुरुआत में मुंबई और दिल्ली में गुटखा सप्लाई का काम शुरू किया था। इसी दौरान वह छोटा शकील के संपर्क में आया। 2012 में एनसीबी ने उसे 80 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद उसने भगोड़े ड्रग सप्लायर कैलाश राजपूत के साथ मिलकर ‘फेंटानिल’ (Fentanyl) जैसी खतरनाक सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार शुरू किया।

फर्जी पासपोर्ट पर भागा था तुर्की: 2018 में मुंबई पुलिस ने उसे 100 किलो फेंटानिल के साथ पकड़ा था, लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट में देरी का लाभ उठाकर वह जमानत पर बाहर आ गया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भाग गया। वहां उसने अपने बेटे के लिए रियल एस्टेट का कारोबार खड़ा किया और नाम बदलकर यूएई का पासपोर्ट हासिल कर लिया। इसी पासपोर्ट के दम पर वह तुर्की पहुँचा था। भारत और तुर्की के बीच प्रत्यर्पण संधि न होने के कारण, अब भारतीय अधिकारी उसे यूएई के माध्यम से भारत लाने की कोशिश में जुटे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here