CG ACCIDENT :तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई, चार युवकों की दर्दनाक मौत, शोक की लहर

0
227
CG ACCIDENT
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT :महासमुंद। सरायपाली नगर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शीतला मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से जा भिड़ी, जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

CG ACCIDENT :हादसा इतना भयानक था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और अत्यधिक रफ्तार के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक खंभे से टकरा गई।

CG ACCIDENT :मृतकों की पहचान अनिस बाघ (पिता प्रहलाद बाघ) और किशन भोई (पिता राजकुमार भोई) के रूप में हुई है, जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मनीष बाघ (पिता अहरलाद बाघ) और गोपाल प्रधान (पिता नरेंद्र प्रधान) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

CG ACCIDENT : चारों युवक बेलमुंडी गांव के निवासी थे और उनकी उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here