Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: बकाया बिजली वसूली अब गनर के साये में, 7.5 करोड़...

MP NEWS: बकाया बिजली वसूली अब गनर के साये में, 7.5 करोड़ की रिकवरी में जुटा विभाग

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS: सिरोंज बिजली विभाग की वसूली टीमों पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए अब विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। सिरोंज में 7.5 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए अब अधिकारी सुरक्षा घेरे में काम करेंगे। विभाग ने सिरोंज के सहायक यंत्री (एई) सुशील समेंले को दो गनर मुहैया कराए हैं, जो चेकिंग और वसूली के दौरान उनके साथ हथियारों के साथ मौजूद रहते हैं।

 

MP NEWS: वहीं ग्रामीण क्षेत्र के एई को भी एक गनर की सुरक्षा प्रदान की गई है। एई सुशील समेंले ने बताया कि पहले वसूली और चेकिंग के दौरान दबंगई और भीड़ के दबाव के चलते कार्य करना मुश्किल हो जाता था। बकायादार कनेक्शन काटने से रोकते थे, लेकिन अब सुरक्षा गार्ड मिलने से कार्य में सुधार आया है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

 

MP NEWS: बिजली विभाग के अनुसार सिरोंज क्षेत्र में ₹7.5 करोड़ की राशि बकाया है, जिसकी वसूली अब सख्ती से की जा रही है। सुरक्षा मिलने के बाद अधिकारियों को अब कानूनन कार्रवाई में आसानी हो रही है और क्षेत्र में बिजली चोरी और बिल बकाया मामलों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here