Abhanpur SuShasan Tihar Protest: सुशासन तिहार में फूटा जनता का गुस्सा, पानी की समस्या पर महिलाओं ने फोड़ी मटकियां, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Anuj Nirala

Abhanpur SuShasan Tihar Protest: अभनपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान अभनपुर के गोबरा नवापारा में जनता की नाराजगी खुलकर सामने आई। नगर में लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हरिहर स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने खाली मटकियां लेकर विरोध जताया और पानी की समस्या के खिलाफ मटकी फोड़कर प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Abhanpur SuShasan Tihar Protest: प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि नगर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। कई वार्डों में लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है, जिससे गर्मी के इस मौसम में आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। महिलाओं ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

READ MORE: Raipur Safai Strike: रायपुर में सफाई व्यवस्था पर संकट भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदारों की हड़ताल, 70 वार्डों में सफाई कार्य ठप

Abhanpur SuShasan Tihar Protest: कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर में अवैध रेत परिवहन और अवैध शराब का कारोबार खुलेआम जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं। इसके अलावा किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, पात्र हितग्राहियों की पेंशन लंबित है और लगातार बिजली कटौती से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

Abhanpur SuShasan Tihar Protest: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “जनता परेशान, सरकार बेखबर”, “पानी दो या जवाब दो”, “अवैध कारोबार बंद करो” और “सुशासन नहीं, कुशासन चल रहा है” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

Abhanpur SuShasan Tihar Protest: कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार सुशासन के दावे कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि आम जनता आज भी पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को जिला स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।

READ MORE: CGPSC भर्ती घोटाला: भिलाई में रिटायर्ड IAS जेके ध्रुव के घर छापा, जांच में तेज हुई कार्रवाई

Abhanpur SuShasan Tihar Protest: स्थिति को देखते हुए अभनपुर एसडीएम मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देने तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि यदि जल्द परिणाम नहीं मिले तो वे दोबारा सड़कों पर उतरेंगे।

Abhanpur SuShasan Tihar Protest: सुशासन तिहार के दौरान हुआ यह प्रदर्शन क्षेत्र में बढ़ते जनाक्रोश और स्थानीय समस्याओं की गंभीरता को उजागर करता है। अब लोगों की निगाहें प्रशासन द्वारा किए जाने वाले ठोस कदमों पर टिकी हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *