Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के इतवारा वार्ड में पानी की किल्लत को लेकर मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया। नाराज वार्डवासी पार्षद के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंच गए और अधिकारियों का घेराव कर दिया।
Burhanpur News : लोगों ने शिकायत की कि कई दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है, जबकि निगम दावा कर रहा है कि सप्लाई नियमित है। इस दौरान नगर निगम के इंजीनियर ने कहा कि जब तक जेएमसी कंपनी द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी का हैंडओवर नहीं हो जाता, तब तक वैकल्पिक सोर्स से मिल रहे पानी को बंद नहीं किया जा सकता।
Burhanpur News : स्थिति तब और गरमा गई जब प्रदर्शनकारी महापौर माधुरी पटेल से मिले और उन्हें खरी-खोटी सुनाई। इस पर महापौर पति व पूर्व महापौर अतुल पटेल और पार्षद अमित नवलखे के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों एक-दूसरे पर लापरवाही और राजनीति करने के आरोप लगाते रहे। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द पानी की समस्या नहीं सुलझाई गई, तो वे सामूहिक रूप से नगर निगम के सामने धरना देंगे।













