CG NEWS : भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का पैदल मार्च, 13 गांवों के सैकड़ों किसान पहुंचे तहसील कार्यालय, कहा “बिना उचित मुआवजे एक इंच जमीन नहीं देंगे”

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : सुहेला। छत्तीसगढ़ के सुहेला क्षेत्र में गतिशील मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल परियोजना के लिए प्रस्तावित रेलवे कॉरिडोर को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। धोधा से लेकर खपराडीह तक 13 गांवों के प्रभावित किसानों ने आज तहसील कार्यालय सुहेला में प्रदर्शन किया।

CG NEWS : सुबह ग्राम नवापारा से सैकड़ों किसान हाथों में बैनर और तख्तियां लिए करीब 7 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। किसानों का कहना है कि बिना उनकी सहमति और पूर्ण मुआवजे के किसी भी सूरत में भूमि अधिग्रहण नहीं होने देंगे।

CG NEWS : किसानों ने आरोप लगाया कि रेलवे सर्वेक्षण त्रुटिपूर्ण है और इससे कई गांवों की मुख्य बस्तियां तीन हिस्सों में बंट जाएंगी। प्रस्तावित ट्रैक आंगनबाड़ी, स्कूल, तालाब और खेल मैदानों के बीच से गुजर रहा है, जिससे ग्रामीण जीवन प्रभावित होगा।

CG NEWS : किसानों का कहना है कि केवल ट्रैक के नीचे की भूमि अधिग्रहित करने से समस्या का हल नहीं निकलेगा। ट्रैक के दोनों ओर की जमीन खेती के योग्य नहीं रहेगी, सिंचाई और आवागमन बाधित होंगे।

CG NEWS : किसानों ने चार प्रमुख मांगें रखीं —

1. रेलवे सर्वेक्षण दोबारा कराया जाए।
2. अल्ट्राटेक ट्रैक के समानांतर नई लाइन निकाली जाए ताकि अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण न हो।
3. परियोजना प्रबंधन किसानों से सीधे संवाद करे।
4. आंशिक नहीं, पूरी प्रभावित भूमि खरीदी जाए।

CG NEWS : धरना स्थल पर किसानों ने एसडीएम अतुल शेटे से फोन पर बात की और आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें पारदर्शी सर्वेक्षण, उचित मुआवजा, सामुदायिक संसाधनों की सुरक्षा और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था जैसी मांगें शामिल हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी बातें नहीं सुनी गईं तो वे परिवार सहित सड़क पर उतरकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।

CG NEWS : एसडीएम अतुल शेटे ने ज्ञापन प्राप्त करने की पुष्टि की और कहा कि किसानों की आपत्तियों को उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि यह सिर्फ मुआवजे की नहीं बल्कि गांव, खेत और आजीविका बचाने की लड़ाई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *