Burhanpur News : बुरहानपुर — जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एसडीएम अजमेर सिंह गोंड के कथित आदेश पर मेन मराठी/हिंदी प्राथमिक शाला तिलक वार्ड को बंद कर दिया गया है। स्कूल की शिक्षिकाओं ने बच्चों की छुट्टी कर स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया और वहीं एसडीएम का ‘फरमान’ चिपका दिया।
Burhanpur News : गेट पर चस्पा की गई नोटिस में लिखा है, “निर्वाचन कार्य में ड्यूटी होने से एसडीएम साहब के आदेश अनुसार शाला अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगी।”शिक्षिकाओं का कहना है कि उन्हें एसडीएम साहब का फोन आया था, जिसमें कहा गया कि अब उन्हें ई-दक्ष कार्यालय में ही बैठकर काम करना होगा। जब शिक्षिकाओं ने सवाल किया कि स्कूल का क्या करें, तो जवाब मिला — “स्कूल बंद कर दीजिए, नहीं तो सस्पेंड कर देंगे।”
Burhanpur News : बताया जा रहा है कि यह कार्य दो से तीन दिन तक चलेगा, इस दौरान स्कूल पूरी तरह से बंद रहेगी।शिक्षिकाओं ने एसडीएम के आदेश को सर्वोपरि मानते हुए स्कूल में ताला जड़ दिया और आदेश के मुताबिक, अग्रिम सूचना तक स्कूल बंद करने का बोर्ड लगा दिया।
Burhanpur News : इस निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी प्रशासनिक आदेश के तहत स्कूलों को इस तरह बंद किया जा सकता है, और क्या बच्चों की पढ़ाई प्रभावित करने की कीमत पर चुनावी ड्यूटी देना उचित है? मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है, और संभावना है कि इस पर शिक्षा विभाग से भी प्रतिक्रिया सामने आए।











