Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur Hakimi Hospital Case : बुरहानपुर में हकिमी हॉस्पिटल मामले पर बवाल:...

Burhanpur Hakimi Hospital Case : बुरहानपुर में हकिमी हॉस्पिटल मामले पर बवाल: वैष्णवी और उनके पति की संदिग्ध मौत पर CBI जांच की मांग

Burhanpur Hakimi Hospital Case : बुरहानपुर। हकिमी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई वैष्णवी चौहान की मौत और उसके कुछ समय बाद ही उनके पति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक मोड़ ले लिया है। इस दोहरे मौत के मामले में निष्पक्ष जांच न होने का आरोप लगाते हुए ‘सकल हिंदू समाज’ और ‘हिंदू जागरण मंच’ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

परिजनों और हिंदू संगठनों का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं आया है। सकल हिंदू समाज के संयोजक योगेश सोनोने ने कहा, “वैष्णवी और उनके पति की मौत के पीछे की सच्चाई आज तक सामने नहीं आई है। यह कोई साधारण मामला नहीं है, बल्कि एक गंभीर साजिश की ओर इशारा करता है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उच्च स्तरीय जांच अनिवार्य है।”

वहीं, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश पदाधिकारी अजीत परदेशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस मामले में संज्ञान नहीं लिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं की, तो यह न्याय की हत्या होगी। संगठनों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, इस हाई-प्रोफाइल मामले में प्रशासन के अगले कदम पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here