CG NEWS : बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व राज्य सेवा अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रह चुकीं सौम्या चौरसिया को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

CG NEWS : हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सौम्या चौरसिया की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान एसीबी और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जमानत का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने याचिका खारिज करने का फैसला सुनाया।

CG NEWS : गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई थी। इसी के चलते उन्होंने ईओडब्ल्यू के मामले में गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर 8 जनवरी को हुई पिछली सुनवाई में राज्य शासन ने अपना पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था।

CG NEWS : आज हुई सुनवाई में राज्य शासन की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय पहले ही सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर चुका है। इसके बाद ईओडब्ल्यू ने अपने प्रकरण में उन्हें हिरासत में लेने के लिए प्रोडक्शन वारंट के तहत विशेष अदालत में आवेदन दिया है। ऐसे में उनकी संभावित गिरफ्तारी को लेकर स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bacheli News: तेज हवा और बारिश से बचेली में कई विशाल पेड़ गिरे

Bacheli News: फकरे आलम /बचेली: बैलाडीला क्षेत्र में लगातार...

Related Articles

Popular Categories