बुरहानपुर। ग्राम डवाली निवासी ओमकार राठौड़ की शिकायत पर इंदौर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी प्रियंका ठाकुर और सर्वेयर नंदू भास्कर को 3000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने खेत की बही में युवक को नाबालिग से बालिग दिखाने के नाम पर रुपए मांगने की कोशिश की थी। लोकायुक्त की टीम ने दोनों आरोपियों को नेपा मिल रेस्ट हाउस में पकड़कर कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्यवाही जारी है।











