Tuesday, August 18, 2026
Home National Breaking News : इस बैंक में 7 घंटे का बड़ा ब्रेकडाउन, कुछ...

Breaking News : इस बैंक में 7 घंटे का बड़ा ब्रेकडाउन, कुछ सेवाएं पूरी तरह रहेंगी बंद…..

Breaking News
Breaking News

Breaking News : अगर आप HDFC बैंक के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। बैंक ने आधिकारिक अलर्ट जारी किया है कि 22 अगस्त रात 11 बजे से 23 अगस्त सुबह 6 बजे तक कुछ प्रमुख सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। कुल 7 घंटे तक ग्राहक इन सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

Breaking News : बैंक ने स्पष्ट किया कि यह रोकावट सिस्टम मेंटेनेंस और तकनीकी अपग्रेड के चलते की जा रही है, ताकि ग्राहकों को बेहतर, सुरक्षित और स्मूथ डिजिटल अनुभव मिल सके।

कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी प्रभावित:

  • फोन बैंकिंग IVR (Interactive Voice Response)

  • ईमेल और सोशल मीडिया सपोर्ट

  • व्हाट्सएप चैट बैंकिंग

  • SMS बैंकिंग

SMS बैंकिंग बंद रहने के दौरान ग्राहक जरूरत पड़ने पर बैंक के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी चालू:

  • नेट बैंकिंग

  • मोबाइल बैंकिंग ऐप

  • फोन बैंकिंग एजेंट सर्विस

  • PayZapp और MyCards ऐप

यानि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, पेमेंट और अन्य डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि जो सेवाएं 7 घंटे बंद रहेंगी, उनके जरूरी काम पहले ही निपटा लें। इससे कोई परेशानी नहीं होगी और डिजिटल भुगतान पूरी तरह से जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here