Wednesday, April 1, 2026
36.1 C
Raipur

bomb blast : भीषण बम धमाका: 10 की मौत, 30 से अधिक घायल, अस्पतालों में आपातकाल

bomb blast : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा मंगलवार को एक और बम धमाके से दहल गई। यह विस्फोट शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) मुख्यालय के पास हुआ। धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। मृतकों में फ्रंटियर कॉर्प्स के जवान भी शामिल हैं।

bomb blast : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका बेहद शक्तिशाली था, जिसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार छा गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के तुरंत बाद भारी गोलीबारी की भी खबर है। आसपास की इमारतों के कांच चकनाचूर हो गए, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

bomb blast : अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

bomb blast : धमाके की गंभीरता को देखते हुए बलूचिस्तान स्वास्थ्य विभाग ने क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया है। स्वास्थ्य सचिव मुजीबुर रहमान के अनुसार, सभी डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें तत्काल ड्यूटी पर तैनात होने के आदेश दिए गए हैं।

bomb blast : कार बम के जरिए विस्फोट की आशंका

bomb blast : पुलिस के मुताबिक, यह एक कार बम विस्फोट था। विस्फोट के तुरंत बाद आसपास मॉडल टाउन इलाके में गोलियों की आवाजें भी सुनाई दीं। धमाके की जगह के नजदीक जरघून रोड का क्षेत्र है, जिसे सुरक्षा बलों ने घेर लिया है।

bomb blast : घायलों का इलाज जारी

bomb blast : प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के मीडिया समन्वयक डॉ. वसीम बेग ने बताया कि घायल लोगों को सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

bomb blast : घटना के पीछे किस संगठन का हाथ है, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, बलूचिस्तान प्रांत में लंबे समय से सक्रिय विद्रोही गुटों और आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों के चलते इस धमाके को भी आतंकी साजिश माना जा रहा है। जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories