Sunday, August 16, 2026
Home National गरबा के नाम पर जिहादी साजिश, चैट लीक में सनसनीखेज खुलासा :...

गरबा के नाम पर जिहादी साजिश, चैट लीक में सनसनीखेज खुलासा : एक भी हिंदू लड़की मत छोड़ो….

0
111
मुंबई विरार
मुंबई विरार

मुंबई विरार। मुंबई से सटे विरार के विवा कॉलेज में आयोजित नवरात्रि गरबा कार्यक्रम के दौरान एक सनसनीखेज चैट लीक होने से हड़कंप मच गया है। इस लीक हुई चैट में कुछ गैर-हिंदू युवकों द्वारा गरबे के बहाने हिंदू लड़कियों को निशाना बनाने की बड़ी प्लानिंग का खुलासा हुआ है। चैट में सीधे तौर पर “एक भी हिंदू लड़की मत छोड़ो” जैसे आपत्तिजनक शब्द सामने आए हैं, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

READ MORE : CG NEWS : ED पर कांग्रेस नेता से मारपीट और नाम उगलवाने का आरोप, भूपेश बोले – “कमलछाप बिल्ला लगाकर गुंडागर्दी हो रही”

चैट में सामने आई घिनौनी साजिश

लीक हुई इस चैटिंग में शाहिद और फैज नाम के दो लड़के बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। चैट से पता चला है कि वे गरबा में घुसकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने, उनके साथ छेड़छाड़ करने और अश्लील हरकतें करने की साजिश रच रहे थे। इस खुलासे ने त्यौहार के समय में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

हिंदू संगठनों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग

चैट लीक होने की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश फैल गया। उन्होंने तुरंत पुलिस से मिलकर सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने कहा कि नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर इस तरह की जिहादी मानसिकता घोर आपत्तिजनक है और यह सीधे तौर पर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश है। इस घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

READ MORE : बड़ी खुशखबरी : छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री के लिए 10 नए स्मार्ट दफ्तर, पासपोर्ट दफ्तर की तर्ज पर महज 15 मिनट में होगा काम….

पुलिस ने गंभीर धाराओं में FIR की दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। FIR में भारतीय न्याय संहिता (भा न्य सं), 2023 की धारा 299 और धारा 3(5), तथा महिला तस्करी अधिनियम, 2000 की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और इस साजिश में शामिल सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here