Tuesday, March 31, 2026
29.1 C
Raipur

बिलासपुर में खूनी साजिश : SECL की नौकरी के लालच में देवर बना हत्यारा, भाभी-भतीजी को मारने 5 लाख की सुपारी दी; मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी की हत्या कराने के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इस क्रूर साजिश का एकमात्र मकसद मृतक भाई की नौकरी के बदले SECL में अनुकंपा नियुक्ति पर कब्जा जमाना था। हालांकि, हमलावरों की कोशिश नाकाम रही और पुलिस ने मास्टरमाइंड देवर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की मल्हार चौकी का है।

READ MORE : Prakash Parv 2025 : भारत-पाक तनाव के बीच प्रकाश पर्व पर जत्थों के रूप में पाकिस्तान जाने की हरी झंडी

सोते वक्त किया गया जानलेवा हमला

मल्हार के खईयापारा में रहने वाली सतरूपा श्रीवास अपनी बेटी बृहस्पति श्रीवास के साथ रहती हैं। महिला के पति तारकेश्वर श्रीवास की मौत के बाद उसे पेंशन और बेटी को अनुकंपा नियुक्ति मिलने की प्रक्रिया चल रही थी।

  • हमला: शुक्रवार की देर रात मां-बेटी खाना खाने के बाद सो गईं। शनिवार की सुबह बृहस्पति जैसे ही मुंह धोने के लिए पीछे का दरवाजा खोला, नकाबपोश दो युवक घात लगाए बैठे थे।
  • घसीटा: दरवाजा खुलते ही युवकों ने डंडे से बृहस्पति पर हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर माँ सतरूपा दौड़ीं तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी से वार किया, जिससे माँ-बेटी खून से लथपथ होकर घायल हो गईं।
  • बचाव: दोनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे, जिसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। पड़ोसियों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया।

पुलिस जांच में सामने आई क्रूर साजिश

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू की। मृतक पति की SECL नौकरी और अनुकंपा नियुक्ति के क्लू के आधार पर पुलिस ने संदेह के घेरे में आए हमलावरों नूतन कर्ष और टेकराम केंवट (तनौद निवासी) को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्हें हत्या की सुपारी दी गई थी। दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक महिला के देवर विष्णु प्रसाद श्रीवास (जांजगीर-चांपा, तनौद निवासी) को पकड़ा।

READ MORE : Burhanpur : विजयादशमी पर बुरहानपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, सांसद-विधायक सहित अधिकारी रहे मौजूद

विष्णु ने अपने बहन दामाद कृष्ण श्रीवास के साथ मिलकर नूतन कर्ष और टेकराम केंवट को हत्या के लिए 5 लाख रुपये में सौदा तय किया था, जिसमें 70 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस जघन्य साजिश में शामिल देवर विष्णु श्रीवास, बहन दामाद कृष्ण श्रीवास, और दोनों हमलावर नूतन कर्ष व टेकराम केंवट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक और डंडा भी बरामद कर लिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories