Monday, September 21, 2026
Home National BIG CRIME : फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला समेत 3...

BIG CRIME : फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला समेत 3 नाबालिग बेटियां…जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र | BIG CRIME : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में आज शनिवार एक ही परिवार की चार लोगो की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। एक 30 वर्षीय महिला और उसकी 13, 11 और 8 साल की तीन नाबालिग बेटियां अपने ही घर में फंदे पर लटकी मिलीं।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब महिला का पति रात की शिफ्ट से सुबह घर लौटा और कमरे में सभी को फंदे पर लटका पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और पुलिस आत्महत्या व अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शुरुआती पूछताछ में किसी पारिवारिक विवाद की पुष्टि नहीं हुई है। फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है।

पड़ोसियों ने बताया कि यह परिवार शांत स्वभाव का था और कभी किसी विवाद की जानकारी नहीं मिली। चारों मौतों ने इलाके में मातम का माहौल पैदा कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here