तमिलनाडु | Big Crime News : तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शक और गुस्से के अंधेपन ने एक पति को इतना खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
Big Crime News : जानकारी के मुताबिक, कोलांजी नामक शख्स को लंबे समय से शक था कि उसकी पत्नी लक्ष्मी का पड़ोस के युवक थंगारासु के साथ अवैध संबंध है। सच्चाई जानने के लिए कोलांजी ने एक दिन घर से बाहर होने का बहाना किया और अचानक लौट आया। घर की छत पर उसने अपनी पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसका गुस्सा काबू से बाहर हो गया।
Big Crime News
गुस्से में कोलांजी ने पास पड़ी दरांती उठाई और पत्नी व उसके प्रेमी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों का सिर धड़ से अलग हो गया। इसके बाद आरोपी ने मृतकों के सिर को उठाया और सीधे थाने पहुंच गया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया और हथियार जब्त कर लिया।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी की तीन बेटियों को रिश्तेदारों के पास भेज दिया गया है। फिलहाल कोलांजी न्यायिक हिरासत में है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।













