Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : एनएचएम के हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिला प्रदेश...

CG NEWS : एनएचएम के हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिला प्रदेश के सामाजिक धार्मिक संगठनों का समर्थन

0
524
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : विगत 18 अगस्त से 10 सूत्री मांग को लेकर प्रदेश के 16 हज़ार संविदा एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। कर्मचारी अपने नियमितीकरण ,जॉब सुरक्षा, संविलियन, ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति जैसी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं ।

CG NEWS : शासन स्तर से यह बार-बार कहा जा रहा है कि उनकी पांच मांगे पूर्ण कर दी गई है परंतु संघ द्वारा पांच मांगों के आदेश एवं कम से कम ग्रेड पे की घोषणा के पश्चात ही आंदोलन स्थगन की बात कही जा रही है। इस बीच हड़ताली एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रदेश के कई बड़े सामाजिक धार्मिक संगठनों द्वारा भी समर्थन दिया गया है इसके लिए मुख्यमंत्री जी से अपील करते हुए उनकी मांगों पर निर्णय लेकर मांग पूरी करने का आग्रह किया गया ।

CG NEWS : सामाजिक धार्मिक संगठनों का कहना है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत उनके परिवार के भाई-बहन और सदस्य भी लंबे समय से संविदा में सेवा दे रहे हैं । छत्तीसगढ़ की जनता को कोरोना कल में उनके द्वारा दी गई सेवा से पूरा प्रदेश इनका सम्मान करता है। अब समय आ गया है कि सरकार भी इनका सम्मान करें और इनकी माँगों को जल्द से जल्द पूरा करे ।

CG NEWS : इस बीच प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार मिरी ने सभी सामाजिक धार्मिक संगठनों के समर्थन का आभार व्यक्त करते हुए इस बात से संतुष्टि ज़ाहिर की है कि, सरकार भले कोरोना में हमारी सेवाओं को भूल जाए पर समाज के लोग इसे याद रखे हुए हैं । उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से भी लंबे समय से चल रहे आंदोलन में हस्तक्षेप करने की अपील की ।

CG NEWS : इन संगठनों ने दिया समर्थन-

CG NEWS : अखिल भारतीय अघरिया समाज, छत्तीसगढ़ बेंगाली एसोसिएशन, अंजुमन इस्लामिया कमेटी, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ी सतनामी समाज, तहसील साहू संघ जरहागांव, केंद्रीय गोंड महासभा, श्री धीवर समाज धमतरी परगना ,जिला साहू संघ नारायणपुर, आदिवासी युवा छात्र संगठन छत्तीसगढ़,ओबीसी महासभा, छत्तीसगढ़, ईसाई आदिवासी महासभा, छत्तीसगढ़, सर्व आदिवासी समाज सुकमा, शहर सीरतुन्नबी कमेटी रायपुर, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग जिला मोहला मानपुर, जिला साहू संघ दंतेवाड़ा, बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज, सतनाम सेवा समिति दंतेवाड़ा,18 सर्व मूल बस्तरिया समाज कल्याण संघ दंतेवाड़ा,डड़सेना कलार समाज बस्तर संभाग, महाकुल (यादव) समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here