Saturday, August 15, 2026
Home National BIG BREAKING : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 लोगों...

BIG BREAKING : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

0
128
CG CRIME
CG CRIME

BIG BREAKING : हरिद्वार : रविवार सुबह हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के कारण अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

BIG BREAKING : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मंदिर परिसर में भगदड़ के पीछे अधिक भीड़ और अव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था को संभावित कारण माना जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और स्थिति पर नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

 

BIG BREAKING :गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं.

BIG BREAKING :शुरुआती जानकारी के अनुसार, भगदड़ उस समय हुई जब मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए एकत्र हुए थे. रविवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक थी और अचानक हुई अफरा-तफरी के कारण स्थिति बेकाबू हो गई. हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन हुआ है.

BIG BREAKING :हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने में जुटी हैं. अभी तक हताहतों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं.

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here