American Airlines flight : टेकऑफ के दौरान लैंडिंग गियर में लगी आग, 179 लोगों की जान बाल-बाल बची, देखें वीडियो

American Airlines flight : वाशिंगटन : डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट AA3023 में लैंडिंग गियर में आग लगने की घटना सामने आई। हादसे के वक्त विमान में 173 यात्री और छह चालक दल के सदस्य सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

American Airlines flight : डेनवर फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब बोइंग 737 मैक्स विमान डेनवर से मियामी के लिए रनवे 34L से उड़ान भरने ही वाला था। टायर में आई तकनीकी खराबी के चलते विमान को उड़ान भरने से पहले ही रनवे पर रोकना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन ने पुष्टि की कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। पांच लोगों की घटनास्थल पर जांच की गई, लेकिन उन्हें अस्पताल ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। हालांकि, एक यात्री को मामूली चोट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

American Airlines flight : फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, फ्लाइट दोपहर 1:12 बजे गेट C34 से रवाना होने वाली थी, लेकिन दोपहर 2:45 बजे टेकऑफ के दौरान लैंडिंग गियर में संभावित गड़बड़ी की जानकारी मिली। यात्रियों को बसों के जरिये टर्मिनल तक पहुंचाया गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

American Airlines flight : अमेरिकन एयरलाइंस ने बाद में बयान जारी कर कहा कि विमान को टायर से जुड़ी रखरखाव की समस्या के कारण सेवा से हटाया गया है और उनकी टीम इसकी जांच कर रही है। शनिवार शाम डेनवर फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि आग पर काबू पा लिया गया है।

 


American Airlines flight : इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रनवे पर खड़े विमान के टायर से आग और धुआं उठता नजर आ रहा है, जबकि यात्री आपात स्थिति में विमान से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories