Indigo Flight : रनवे पर दौड़ती इंडिगो फ्लाइट को पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, DGCA ने मांगी रिपोर्ट

VIKASH KHALKHO

लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट (6-ई-2111) को टेकऑफ से पहले पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया। फ्लाइट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव समेत कुल 151 यात्री सवार थे।

सूत्रों के अनुसार, विमान रनवे पर दौड़ रहा था, लेकिन इंजन को टेकऑफ के लिए पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिल पा रहा था। पायलट ने तुरंत ATC को अबेंडिंग टेकऑफ की सूचना दी और विमान को रोक दिया। बाद में विमान टैक्सी-वे से वापस लौटकर बे संख्या-07 पर सुरक्षित खड़ा किया गया।

Read News : CG News : व्यापारी से 2.57 लाख की लूट, स्कूटी छोड़कर फरार

यात्री सहम गए, लेकिन बाद में उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया और दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। एक यात्री ने कहा – “भगवान ने बचा लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।”

अबेंडिंग टेकऑफ का मतलब है कि रनवे पर उड़ान भरने के लिए तेजी से दौड़ रहे विमान को किसी तकनीकी खराबी, असमान्य आवाज या कंपन महसूस होने पर पायलट तुरंत रोक देता है और इमरजेंसी ब्रेक लगाता है।

Read News : Assam Tour : पीएम मोदी का असम में बड़ा बयान : कांग्रेस को बताया घुसपैठियों और राष्ट्रविरोधी ताकतों की संरक्षक

इंडिगो का बयान: तकनीकी कारणों से फ्लाइट को टेकऑफ रोकना पड़ा। कंपनी ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस घटना की रिपोर्ट मांगी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *