Gen-Z : नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: सुशीला कार्की बनीं अंतरिम प्रधानमंत्री

VIKASH KHALKHO

काठमांडू, नेपाल। नेपाल में हाल ही में Gen-Z के नेतृत्व वाले हिंसक प्रदर्शन के बाद उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच, देश की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया है।

राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल की मौजूदगी में Gen-Z समूहों की बैठक में सुशीला कार्की के नाम पर सहमति बनी। वह आज रात 8:45 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगी।

Read News : Jabalpur News : बिलपुरा में तैयार क्लीनिक में नशेड़ियों का कब्जा, स्वास्थ्य सुविधा अधर में

इस नियुक्ति के साथ ही सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी, जो देश के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण है।

Read News : MP News : महिलाओं की सुरक्षा के लिए रांझी पुलिस सतर्क, असामाजिक गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि उनका नेतृत्व देश में हालिया अशांति और हिंसा के बाद स्थिरता लाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *