Raipur Crime : रायपुर में ट्रांसपोर्टर से 71 लाख की ठगी: महिला ठगों ने 15 दिन तक की चैटिंग, चार गुना मुनाफे का लालच देकर फंसाया

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी डाकेश्वर सिंह से दो महिलाओं ने मिलकर करीब 71 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली। हैरानी की बात यह है कि एक महिला ने खुद को दूसरी महिला से बेहतर बताते हुए पहले वाले फ्रॉड का पर्दाफाश करने का नाटक किया और फिर उसी स्क्रिप्ट के तहत ट्रांसपोर्टर को बड़ी रकम इन्वेस्ट करवाकर फंसा लिया।

Raipur Crime : डाकेश्वर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह बजरंग चौक कोटा रायपुर में रहते हैं और ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। जून 2025 में उनके फेसबुक पर ‘श्रेया अग्रवाल’ नाम की महिला का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद व्हाट्सएप पर बात शुरू हुई। महिला ने खुद को ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताया और कहा कि वहां चार गुना मुनाफा मिलता है।

Raipur Crime : बातचीत के दौरान उसने एक ऐप डाउनलोड करवाया और अलग-अलग बैंक खातों में 2 से 15 जुलाई के बीच कुल 19 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जब डाकेश्वर ने मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो महिला ने टैक्स का हवाला देकर भुगतान से इनकार कर दिया। इस पर डाकेश्वर को शक हुआ और उन्होंने साइबर क्राइम में शिकायत की।

Raipur Crime : कुछ दिन बाद फेसबुक पर ही ‘आराध्या अग्रवाल’ नाम की दूसरी महिला ने उनसे संपर्क किया। बातचीत के दौरान उसने खुद को पहली महिला से अलग और बेहतर बताते हुए कहा कि वह असली प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग करती है और पहली महिला पूरी तरह फ्रॉड है। उसने भरोसा जीतने के लिए ट्रांसपोर्टर से 5 लाख इन्वेस्ट करवाए और फिर 6 लाख रुपए लौटा दिए।

Raipur Crime : भरोसा जमने के बाद, डाकेश्वर ने 2 अगस्त से 21 अगस्त के बीच 52 लाख रुपए दूसरी महिला के बताए गए अकाउंट्स में जमा कर दिए। लेकिन जब उन्होंने मुनाफा मांगा, तो फिर से पेनाल्टी और टैक्स का हवाला देकर रकम नहीं दी गई। इस पर उन्हें ठगी का अंदेशा हुआ और पुलिस में शिकायत की। फिलहाल दोनों महिला ठगों ने मिलकर कुल 71 लाख 50 हजार की ठगी की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *