Health Updates : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का स्वास्थ्य अपडेट : पेसमेकर इंप्लांट के बाद मिली स्थिरता और राहत

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का पेसमेकर इंप्लांट बुधवार को सफलतापूर्वक किया गया। 83 वर्षीय खड़गे को मंगलवार को बेंगलुरु के एम.एस. रामैया अस्पताल में भर्ती किया गया था।

खड़गे के बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खड़गे ने बताया कि उनके पिता की स्थिति स्थिर है और वे अच्छे स्वास्थ्य में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “श्री खड़गे को उम्र संबंधित समस्याओं और सांस लेने में कठिनाई के कारण पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई थी। यह प्रक्रिया हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक थी। यह सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है। सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हम आभारी हैं।”

Read More : commercial vehicles : सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की 10 साल पुरानी छूट, दिल्ली से आने वाले वाहनों को भी नहीं मिलेगी रियायत

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, डॉक्टरों ने खड़गे को सर्जरी के बाद आराम करने की सलाह दी है। प्रियंक खड़गे ने कहा कि पेसमेकर की प्रक्रिया छोटी और सामान्य थी और खड़गे अब 3 अक्टूबर से अपने सभी निर्धारित कार्यों और बैठकों में भाग लेंगे।

Read More : Sukma News : नक्सलियों की दरिंदगी, पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण रव्वा सोना की पीट-पीटकर हत्या…

बेंगलुरु में खड़गे से कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना। खड़गे के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *