Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh Sirpur Mahotsav 2026 Mahasamund : सिरपुर महोत्सव 2026 : बॉलीवुड और छालीवुड...

Sirpur Mahotsav 2026 Mahasamund : सिरपुर महोत्सव 2026 : बॉलीवुड और छालीवुड के सितारों से सजेगी पुरातात्विक नगरी; 1 फरवरी से शुरू होगा तीन दिवसीय महाकुंभ

Sirpur Mahotsav 2026 Mahasamund : महासमुंद: छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विरासत को संजोए सिरपुर में आगामी 1 से 3 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय भव्य ‘सिरपुर महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में पहली बार बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छालीवुड) के नामी सितारों की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने हाल ही में आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।

सांस्कृतिक संध्या और महानदी आरती

महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पुरातात्विक मंदिरों की पृष्ठभूमि में बॉलीवुड और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। इसके साथ ही, महोत्सव के दौरान प्रतिदिन महानदी आरती का विशेष आयोजन किया जाएगा, जो सिरपुर के वातावरण को भक्तिमय बना देगा।

स्थानीय आजीविका को बढ़ावा: सरस मेला और हस्तशिल्प

कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि महोत्सव में लगने वाले विभागीय स्टॉल्स में स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को प्राथमिकता दी जाए। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों को मंच मिलेगा, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। परिसर में पर्यटन और वन उत्पादों के विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

प्लास्टिक मुक्त और सुरक्षित आयोजन

प्रशासन ने इस बार महोत्सव को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लिया है। कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी स्थानीय पंचायतों को सौंपी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर:

  • मुख्य मंच तक जाने वाले मार्गों का चौड़ीकरण।

  • निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और एम्बुलेंस की तैनाती।

  • स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और अग्निशमन दल की मौजूदगी।

  • पीयेजल टैंकरों का नियमित क्लोरीनेशन।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here