Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Crime News : चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला,...

Bilaspur Crime News : चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला, पत्नी को बेहोश कर मंगलसूत्र-पायल लेकर फरार

Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News

Bilaspur Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसकर महिला से मारपीट कर जेवर लूटने का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वेयर हाउस रोड स्थित 12 खोली सरकारी क्वार्टर की है। आरोपी महिला ने घर में मौजूद ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर उसे बेहोश कर दिया और इसके बाद उसके गहने लेकर फरार हो गई।

घटना के बाद पीड़िता को होश आया तो उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

चंदा मांगने के बहाने घर में दाखिल हुई महिला

जानकारी के अनुसार, वेयर हाउस रोड स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाले शंकर साहू ड्राइवर हैं। मंगलवार को शंकर साहू ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी सविता साहू घर पर अकेली थीं। बताया जा रहा है कि शाम करीब 4 बजे एक महिला चंदा मांगने के बहाने उनके घर पहुंची। महिला ने चंदा मांगने के दौरान घर में प्रवेश किया और कुछ देर बाद सविता साहू पर हमला कर दिया।

 

बेहोश होने के बाद जेवर लेकर भागी

Bilaspur Crime News : हमले में सविता साहू बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपी महिला ने उनके शरीर से मंगलसूत्र और पायल निकाल लिए और मौके से फरार हो गई। कुछ देर बाद जब महिला को होश आया तो उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी महिला की पहचान और तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here