Balrampur Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
Balrampur Weather Update : राजधानी रायपुर में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में बने डिप्रेशन के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है।
Balrampur Weather Update : कन्हर नदी उफान पर, निचले इलाकों में बढ़ा खतरा
Balrampur Weather Update : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कन्हर नदी उफान पर है। इस सीजन में नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित सीसी रोड तक नदी का पानी पहुंच गया है।
Balrampur Weather Update : नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और नगर पालिका ने सतर्कता बढ़ा दी है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
Balrampur Weather Update : आज भी कई जिलों में बारिश के आसार
Balrampur Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक 19 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।
Balrampur Weather Update : अगले दो दिनों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका बनी रहेगी।
कमजोर होगा झारखंड का डिप्रेशन
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके अगले 24 घंटे में झारखंड और बिहार की ओर बढ़ने तथा धीरे-धीरे कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना है।
इस मौसम प्रणाली का असर छत्तीसगढ़ में बारिश के रूप में देखने को मिल रहा है। इसके अलावा मानसून ट्रफ भी सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है, जिसके चलते प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।
रायपुर में छाए रहेंगे बादल
राजधानी रायपुर में 19 अगस्त को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड हुआ।





