Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : रायपुर के शंकर नगर में घर में भीषण आग,...

Raipur News : रायपुर के शंकर नगर में घर में भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक, घर में नहीं थी मालकिन, लौटकर देखा तो सब कुछ राख हो चुका था

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर :रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र के शक्ति नगर इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

Raipur News : जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। आग बुझाने का प्रयास अभी भी जारी है। घर की मालकिन कुमारी टांडी ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थीं। उन्हें पास में रहने वाले लोगों ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। जब वे घर पहुंचीं तो देखा कि पूरा घर जल चुका है। टीवी, अलमारी, नकदी और अन्य घरेलू सामान सब कुछ नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। घटना से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here