भोपाल: राजधानी भोपाल के नागरिकों को आज बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्य के चलते शहर के करीब 15 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी ने पहले ही कटौती का शेड्यूल जारी कर दिया है और लोगों से सहयोग की अपील की है।
सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल
विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अमृत होम्स कॉलोनी, शंकराचार्य फ्लावर सिटी, किलोल बंगला और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
Read More : Putin Drone Attack : शांति वार्ता के बीच बढ़ा रूस-यूक्रेन का तनाव, पुतिन के घर पर ड्रोन हमला, ट्रंप नाराज
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक इन इलाकों में कटौती
इसी तरह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक महाबली नगर, साईनाथ कॉलोनी, मां पार्वती नगर और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा प्रगति परिसर और आसपास के क्षेत्र भी इसी समयावधि में प्रभावित रहेंगे।
दोपहर में भी प्रभावित होंगे कई इलाके
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक दुर्गा नगर, रेलवे कॉलोनी, बैकुंट अपार्टमेंट, शक्ति नगर ए सेक्टर और आसपास बिजली बंद रहेगी। वहीं दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ग्लोबल पार्क सिटी कॉलोनी, संत आसाराम फेस-3, एबीडीएल, सेंच्यूरी स्कॉय सहित आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
विद्युत विभाग की अपील
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे कटौती के समय जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें और असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां करें।













