निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला एमपी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की वारदात सामने आई है। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
कॉफी हाउस और टेलर शॉप बने निशाना
बदमाशों ने बोर्ड ऑफिस स्थित इंडियन कॉफी हाउस और पास की एक टेलर शॉप को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, कॉफी हाउस से करीब 60 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई, जबकि टेलर शॉप से लगभग 20 हजार रुपये ले उड़े।
CCTV काटकर फरार हुए चोर
चोरों की चालाकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे कॉफी हाउस का CCTV सिस्टम ही काटकर अपने साथ ले गए। वहीं, टेलर शॉप के CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
Read More : M.P News : सिंगरौली में NTPC के फ्लाई ऐश डैम से उठ रहा जहरीला गुबार, लोगों का जीना मुश्किल
तड़के 4 से 5 बजे के बीच वारदात
यह पूरी घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब इलाके में सन्नाटा था। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने दोनों दुकानों में वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।











