Sunday, March 29, 2026
38.1 C
Raipur

Bhopal Doctor Murder Case : MBBS डॉक्टर ऋचा पांडे की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा….

भोपाल। Bhopal Doctor Murder Case : MBBS डॉक्टर ऋचा पांडे की रहस्यमय मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। चार महीने बाद मृतका के पति अभिजीत पांडे पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। इस बार मामला सिर्फ घरेलू विवाद या संदेह की सीमाओं तक नहीं रहा – बल्कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच में अभिजीत के फर्जी डॉक्टर होने और बगैर लाइसेंस के क्लीनिक संचालन की पुष्टि हुई है।

Bhopal Doctor Murder Case : जांच में सामने आया कि अभिजीत पांडे खुद को बीडीएस डॉक्टर बताकर भोपाल के एमपी नगर इलाके में क्लीनिक चला रहा था। जबकि उसके पास न तो कोई मेडिकल डिग्री है, न ही क्लीनिक संचालन का लाइसेंस। एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एमपी नगर स्थित उसके दो फ्लैटों में छापा मारा गया, जहां से भारी मात्रा में मेडिकल मशीनें, दवाएं और पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि वह न केवल मरीजों का इलाज कर रहा था बल्कि दवाओं की पैकेजिंग और वितरण का काम भी कर रहा था – जो पूरी तरह अवैध है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर दोनों फ्लैटों को सील कर दिया और पूरे ऑपरेशन की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

ऋचा पांडे की मौत के बाद परिजनों ने अभिजीत पर पहले से ही आरोप लगाए थे, लेकिन अब इस खुलासे के बाद मामले ने गंभीर और संगठित अपराध का रूप ले लिया है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं ये मामला सिर्फ एक फर्जी डॉक्टर का नहीं, एक पूरे फर्जी मेडिकल रैकेट से तो जुड़ा नहीं है।

अभी तक दो एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और अभिजीत पांडे की गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है। शहर में इस मामले को लेकर मेडिकल समुदाय में भी भारी आक्रोश है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories