Bhojpuri Cinema : भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी एक बार फिर पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अम्मा’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसमें रानी का किरदार बेहद सशक्त और गंभीर नजर आ रहा है।
Bhojpuri Cinema :फिल्म के पोस्टर को रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसने फैन्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। ‘अम्मा’ में उनका नया अंदाज अब तक के सभी किरदारों से अलग और प्रभावशाली दिख रहा है।
फर्स्ट लुक के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सार्वजनिक कर दी है। अब दर्शक रानी चटर्जी के इस नए अवतार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए और ज्यादा उत्साहित हैं।
फिल्म ‘अम्मा’ सामाजिक संदेश और मातृत्व की भावना को केंद्र में रखकर बनाई गई है, जिससे यह सिर्फ एक मनोरंजन नहीं बल्कि एक भावनात्मक अनुभव भी बनने वाली है।











