जल संकट को लेकर युवा नेता ने सौंपा ज्ञापन, जल्द मरम्मत की मांग

0
97
Youth leader submitted a memorandum regarding water crisis, demanded immediate repair
Youth leader submitted a memorandum regarding water crisis, demanded immediate repair

कसडोल। नगर में बढ़ती जल समस्या को लेकर युवा नेता भावेश यादव के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत कसडोल के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष वारे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि वार्ड क्रमांक 14 और 15 में स्थित सोलर पैनल से संचालित नलकूप पिछले एक महीने से खराब है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भीषण गर्मी में पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि यह सोलर पंप नगर के सब्जी बाजार क्षेत्र में स्थित है, जहां न सिर्फ मोहल्ले के लोग बल्कि बाहर से आने वाले सब्जी विक्रेता और राहगीर भी पानी के लिए निर्भर रहते हैं। बावजूद इसके, न तो नगर पंचायत प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ठोस कदम उठाया है।

भावेश यादव ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर पंप की मरम्मत नहीं कराई जाती है, तो युवा साथी और मोहल्लेवासी मिलकर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करेंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में भावेश यादव के साथ अनुराग साहू, धनंजय, जीतू, दीपक, कुनाल, किशन, आकाश, अमर सहित कई अन्य युवा भी उपस्थित रहे।

प्रशासन की प्रतिक्रिया:
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष वारे ने जानकारी दी कि खराब सोलर पंप क्रेड़ा विभाग द्वारा स्थापित किया गया था, जिसकी पांच वर्षों की गारंटी अवधि समाप्त हो चुकी है। विभाग को मरम्मत के लिए पत्राचार किया गया है, और उन्होंने मरम्मत के लिए आवश्यक मांग सूची भी भेज दी है। इस सप्ताह डिमांड पूरी होने के बाद क्रेड़ा विभाग पंप की मरम्मत कार्य शुरू करेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here