Thursday, March 5, 2026
28.2 C
Raipur

bhind News : शराब के नशे में धुत भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत कुशवाह ने डेढ़ घंटे नहीं चलने दी बस, परेशान यात्रियों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, पद से हटाया, देखें आदेश

bhind News : भिण्ड : भिण्ड जिले के भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वह शराब के नशे में धुत नजर आ रहा है। पैरों में चप्पलों के बिना ही लड़खड़ाते हुए सिगरेट फूंकते हुए विक्रांत बस के टायर पर ही पेशाब करते हुए नजर आ रहा है। इसके साथ ही विक्रांत लड़खड़ाती जुबान में धमकी देता हुआ भी नजर आ रहा है। मामला दिल्ली के आईएसबीटी का है जहां से फौजी ट्रेवल्स की बस भिण्ड आ रही थी।

bhind News :दरअसल रविवार देर रात दिल्ली से भिंड आने वाली एक निजी यात्री बस में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के भिण्ड जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह ने ऑनलाइन बुकिंग की थी। लेकिन वह शराब के नशे में धुत होकर बस पर पहुंचे और वहां पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया जिससे यात्रियों को डेढ़ घंटे तक बस चलने का इंतजार करना पड़ा। यह पूरी घटना बस में मौजूद यात्रियों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।

bhind News :बस को किया डेढ़ घंटा लेट, वीडियो रिकॉर्ड करने वाले को धमकाया

bhind News :जानकारी के मुताबिक विक्रांत सिंह कुशवाह नशे की हालत में बस में सवार हुआ था। वह बार-बार सीट से उठकर बस नीचे जाने लगे। वह पास में खड़े ठेलों पर भी पहुंचा और फिर सिगरेट जलाकर बिना चप्पलों के लड़खड़ाकर चलते हुए बस के टायर पर ही पेशाब करने लगा। जब अन्य यात्रियों ने उससे शांति बनाए रखने और बस को चलने देने की अपील की, तो उन्होंने किसी की नहीं सुनी।

bhind News :कंडक्टर सीट पर बैठकर धमकाते हुए नजर आए विक्रांत

bhind News :वायरल वीडियो में विक्रांत सिंह कुशवाह नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए बस पर चढ़े और कंडक्टर सीट पर बैठ गए। इस दौर वीडियो बना रहे एक व्यक्ति ने जब उनसे बस को चलने देने का अनुरोध किया तो उसे वीडियो बनाने वालेव्यक्ति को धमकाते हुए लड़खड़ाती हुई जुबान में यह कहते भी सुना जा सकता है कि “वीडियो डिलीट करने पड़ेंगे, माफी भी मांगनी पड़ेगी”।

bhind News :पिता रह चुके हैं भाजपा जिलाध्यक्ष, उनके नाम पर ही मिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का पद

bhind News :विक्रांत सिंह कुशवाह के पिता शुरुआत से ही भाजपा से जुड़े रहे हैं और भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। विक्रांत भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह के पुत्र हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत कुशवाह को पद से हटा दिया गया है।

 

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG News : शादी करने का वादा किया, फिर मुकर दिया, आरोपी गिरफ्तार

CG News : जांजगीर। दुष्कर्म के मामले में पुलिस...

Related Articles

Popular Categories