Bhilai Road Accident: भिलाई में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा NH-53 पर ट्रैक्टर से भिड़ी स्कूटी, दो महिलाओं और दो मासूम बच्चियों समेत 4 की मौके पर मौत, एक बच्चा गंभीर घायल

Anuj Nirala

Bhilai Road Accident: भिलाई। दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार स्कूटी सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पर सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस, यातायात पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

स्कूटी पर सवार थे पांच लोग, दुर्ग से रायपुर जा रहा था परिवार

Bhilai Road Accident: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूटी क्रमांक CG 07 DE 5847 पर एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। सभी दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच कुम्हारी के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाईवे पर ट्रैक्टर (CG 07 NA 0930) सड़क के बीच खड़ा था। इसी दौरान स्कूटी चालक आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। ओवरटेक के दौरान स्कूटी चालक अचानक घबरा गया और संतुलन खो बैठा। इससे स्कूटी सीधे ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से जा टकराई।

READ MORE: Chhattisgarh DPI Order: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ा आदेश: अटैचमेंट खत्म हुआ, मूल पदस्थापना पर एक सप्ताह में लौटें वरना नहीं मिलेगी सैलरी

टक्कर इतनी भीषण कि चार लोगों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो महिलाओं और दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर सवार एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी

Bhilai Road Accident: दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।

READ MORE: CG News: रायपुर में आज निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, सवा किलो सोने की झाड़ू से होगा महाप्रभु का स्वागत

पुलिस ने शुरू की जांच

Bhilai Road Accident: पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रैक्टर हाईवे के बीच किन परिस्थितियों में खड़ा था और क्या यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ था।प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी का अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि करेगी।यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर हाईवे पर लापरवाही, असुरक्षित पार्किंग और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *