Friday, October 9, 2026
Home Chhattisgarh Guru Nanak Jayanti : प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन के स्वागत में...

Guru Nanak Jayanti : प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन के स्वागत में उमड़ा सर्व समाज

Guru Nanak Jayanti : रोहित वर्मा/खरोरा : सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को स्थानीय गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा खरोरा द्वारा भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरूग्रंथ साहिब की पूजा-अर्चना के पश्चात नगर कीर्तन की शुरुआत पुराना पुलिस थाना स्थित गुरूद्वारे से की गई।
फूलों से सजे खुले वाहन में गुरूग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया, जिसकी अगुवाई पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन में गतका दल द्वारा प्रस्तुत किए गए पारंपरिक युद्धकला (अखाड़ा) के जोशिले प्रदर्शन ने लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान सिख समाज के महिला एवं पुरुषों ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और जनमानस को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। नगर कीर्तन गाजे-बाजे के साथ गुरूद्वारा से मेन रोड, तिगड़ चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए पुनः गुरूद्वारे पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। नगर कीर्तन के मार्ग में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा फूल वर्षा, स्वागत द्वार, और पेयजल, फल एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। समाज के सभी वर्गों ने इस अवसर पर एकता और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।

READ MORE : Women Cricket World Cup 2025 : सीएम साय बोले– नारी शक्ति की ऐतिहासिक जीत, कवर्धा की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का योगदान राज्य के लिए गर्व की बात…

Guru Nanak Jayanti : समापन अवसर पर गुरूद्वारा परिसर में अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर गुरू का प्रसाद ग्रहण किया और प्रकाश पर्व की खुशियां मनाईं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here