Friday, April 10, 2026
34.1 C
Raipur

इंदौर : दूषित पानी के बाद अब भागीरथपुरा में नया मामला, फूड पॉइजनिंग से 30 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत

इंदौर : भागीरथपुरा क्षेत्र एक बार फिर स्वास्थ्य संबंधी मामले को लेकर चर्चा में है। यहां एक जन्मदिन समारोह में दाल-बाफले और अन्य व्यंजन खाने के बाद 30 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दाल-बाफले और लड्डू खाने के बाद शुरू हुई परेशानी

जानकारी के अनुसार, शुक्ला गली निवासी आकाश मुक्शिया ने शनिवार को अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम में पड़ोसियों और रिश्तेदारों सहित कुल 48 लोग शामिल हुए थे। भोजन में दाल-बाफले, लड्डू और अन्य व्यंजन परोसे गए थे।

रविवार सुबह से ही कार्यक्रम में शामिल लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। आकाश मुक्शिया ने बताया कि सुबह से रिश्तेदारों के फोन आने लगे और सभी ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश, रायपुर-बिलासपुर में रिमझिम फुहारें

6 मरीज अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद 37 लोगों को उपचार की आवश्यकता पड़ी। इनमें से दो मरीजों का इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा है, जबकि चार मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। फिलहाल किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है।

खाद्य और पानी के सैंपल लिए गए

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग ने दो मामलों की पुष्टि की है। चूंकि मामला भोजन से जुड़ा है, इसलिए खाद्य विभाग ने मौके से खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र किए हैं। वहीं नगर निगम की टीम ने पानी के नमूने भी लिए हैं।

परिजनों के अनुसार, भोजन बनाने में बोरिंग के पानी का उपयोग किया गया था। फिलहाल सभी मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Singrauli News: कन्वेयर निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, लोहे की पाइप गिरने से श्रमिक की मौत

Singrauli News:सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के पचौर-देवरा स्थित टीएचडीसी...

Related Articles

Popular Categories