Saturday, April 4, 2026
28.1 C
Raipur

Balrampur News : सहकारी बैंक घोटाला, किसानों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर उड़ाए 26 करोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

Balrampur News : बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सहकारी बैंक में करोड़ों रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है। कुसमी और शंकरगढ़ शाखा में कुल 26 करोड़ 47 लाख 82 हजार 462 रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई है। इस घोटाले का खुलासा वर्ष 2012 से 2022 के बीच की विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट के जरिए हुआ है।

Balrampur News : घोटाले में शामिल 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बलरामपुर एसपी वैभव बेंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी किसानों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खोलते थे और इन खातों के जरिए सरकारी अनुदान और ऋण की राशि निकालकर उसका दुरुपयोग करते थे। इस संगठित घोटाले में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और सहकारी संस्थाओं के प्रबंधकों की मिलीभगत थी।

Balrampur News : ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने किसानों की पहचान का गलत इस्तेमाल करते हुए उनके नाम पर फर्जी खाते खोले। इन खातों में ऋण और अनुदान की राशि ट्रांसफर की जाती थी, जिसे बाद में आरोपी निकाल लेते थे। कई किसानों को इस पूरे लेन-देन की जानकारी तक नहीं थी। बैंक प्रबंधन की मिलीभगत से यह धोखाधड़ी वर्षों तक बिना किसी शक के चलती रही।

Balrampur News : मामले की गहराई से जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रशासन ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Balrampur News : घोटाले में गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं:

* पर्यवेक्षक विकास चंद पांडवी
* तत्कालीन शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सोनी
* सहायक मुख्य पर्यवेक्षक एतबल सिंह
* सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक समल साय
* सहायक लेखापाल जगदीश प्रसाद
* लिपिक ताबरक अली
* संस्था प्रबंधक लक्ष्मण देवांगन
* मुख्य पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय
* समिति प्रबंधक सुदेश यादव
* कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार सिंह
* प्रभारी अतिरिक्त प्रबंधक राजेंद्र गुप्ता

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव, ‘अटल आरोग्य लैब’ की शुरुआत

निशानेबाज न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य...

C.G News : बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट, जांच के लिए पहुंचेगी केंद्रीय टीम

निशानेबाज न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी...

M.P News : भोपाल में फर्जी अस्पतालों पर बवाल, NSUI ने खोला मोर्चा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

भोपाल में ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी बना फरिश्ता, घायल को पहुंचाया अस्पताल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

LPG संकट पर बड़ा फैसला! इंदौर में नए कनेक्शन बंद, भोपाल में सख्ती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर और...

M.P News : सिंगरौली में मजदूरों का हंगामा, NTPC गेट पर प्रदर्शन

निशानेबाज न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में NTPC...

Related Articles

Popular Categories