Balod News : बालोद। बालोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र पासिंग हुंडई क्रेटा कार से करीब तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Balod News : जानकारी के अनुसार, बालोद कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ीभाट गांव के पास महाराष्ट्र नंबर की क्रेटा (MH 04 MA 8035) को रोककर तलाशी ली। तलाशी में गाड़ी से लगभग तीन करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ। कार में सवार दोनों व्यक्ति रकम के स्रोत और उद्देश्य के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए।
Balod News : मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने कार को कोतवाली थाने पहुंचाया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है, जिसे रायपुर से इकट्ठा कर नागपुर ले जाया जा रहा था।











