हेमंत वर्मा /राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में बाल रत्न मंच सेवा समिति रामाधीन मार्ग द्वारा आयोजित आनंद-उमंग गणपति महोत्सव इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। समिति लगातार 32 वर्षों से दस दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन कर रही है। इस बार 15 फीट ऊंची दिव्य एवं अलौकिक राजाधिराज गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
Read News : Jeetu Patwari Statement Controversy : महिलाओं को लेकर बयानबाजी पर बवाल, आकाश विजयवर्गीय ने मंच से उठाए सवाल…
पंडाल परिसर को हरियाली, झूमर और विद्युत झालरों से सजाया गया है। सनातन संस्कृति की प्रेरणा और शिक्षा को समर्पित यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी विशेष रंगत लिए हुए है। समिति के मुख्य प्रचार प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि आयोजन में प्रतिदिन शाम 7 बजे से भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।
मंगलवार, 2 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल दशमी के अवसर पर संध्या 6 बजे से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत कुशवाहा, श्रेयांश जोशी एवं सतपाल वातवानी के नेतृत्व में गायन, नृत्य, धार्मिक एवं देशभक्ति वेशभूषा प्रतियोगिता (फैंसी ड्रेस), और क्ले आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इनमें बच्चों से लेकर महिला एवं पुरुष सभी वर्गों के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। प्रति प्रतियोगिता शुल्क 30 रुपये रखा गया है।
Read News : RDA Plot Scam : आरडीए प्लाट घोटाले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…
समिति के वरिष्ठ सदस्य गोविंद जोशी और निलेश शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहा गुप्ता (सदस्य, स्थायी लोक अदालत दुर्ग), समाजसेविका अल्का सुरजन और सुषमा सुरजन होंगी। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
Read News : CG News : 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन
संस्था के सचिव चैतन्य अग्रवाल ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाल रत्न मंच सेवा समिति सदैव धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में सक्रिय रही है।













