मनु कुमार/सिंगरौली। सिंगरौली जिले के वार्ड क्रमांक 11 से जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति ने कलेक्टर सिंगरौली को पत्र लिखकर बैढ़न ब्लॉक के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद तिवारी पर बीज वितरण में विस्तृत भ्रष्टाचार और कालाबाजारी का आरोप लगाया है।
पारसनाथ प्रजापति का कहना है कि उनके जनपदीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत सखौहां और सिंगाही में कृषि शिविर आयोजित कर लगभग 300 किसानों का पंजीयन कराया गया। इसके बावजूद किसी भी किसान को उड़द, तिल और अरहर बीज वितरण नहीं किया गया।
आरोपों का विवरण
-
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने दावा किया कि इस वर्ष निशुल्क बीज वितरण का प्रावधान नहीं है।
-
पंजीकृत किसानों की सूची देने के बावजूद बीज वितरण नहीं किया गया।
-
आरोप है कि बीज चिन्हित नेताओं और दलालों को प्रदान किए गए, जबकि शेष बीज का कालाबाजारी किया गया।
-
भ्रष्टाचार के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक गरीब किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
पारसनाथ प्रजापति ने तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कृषि विभाग की योजनाओं का गलत उपयोग रोका जा सके और योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे।











