MP Crime News : RGPV में फिर मारपीट का मामला, प्रेग्नेंट पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, नशेड़ी कार चालक का कहर….

Parivesh
MP Crime News
  1. रातीबड़ में युवक की हत्या:
    भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में बिल्किसगंज का रहने वाला 30 वर्षीय अफरोज खान दो दिन से लापता था। शव बड़गिरी गाँव में जमीन में गाड़ा मिला। मौके पर पुलिस और FSL टीम पहुंची और शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। पुलिस का अनुमान है कि हत्या बिल्किसगंज में हुई और शव यहां लाया गया। केस की जांच जारी है।

  2. RGPV में मारपीट का मामला:
    RGPV में दो दिन के भीतर फिर मारपीट हुई। छात्र NSUI महासचिव पीयूष पवार समेत 50 छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों पर हमला किया गया। पीड़ित छात्रों ने हॉस्टल में सीनियर्स द्वारा हमला और डर के कारण FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  3. प्रेग्नेंट पत्नी पर पति ने हमला:
    भोपाल की बिलाल कॉलोनी में आरोपी चंदू कुरैशी ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल हथियार जप्त कर लिया गया। पति और पत्नी की शादी 2018 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं।

  4. नशेड़ी कार चालक का कहर:
    भोपाल में तेज रफ्तार कार चालक वकील नासिर अली ने सुभाष नगर से पिपलानी तक करीब 4 किलोमीटर तक आधे दर्जन लोगों को टक्कर मार दी। अलग-अलग वाहनों में टक्कर से लोगों को गंभीर चोटें आई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मामले की जांच पिपलानी पुलिस कर रही है।

  5. भोपाल में भदभदा डेम का गेट खोला गया:
    भोपाल में भदभदा डेम का गेट सीजन में तीसरी बार खोला गया। तालाब का जलस्तर फुल टैंक लेवल पर है। अब तक जिले में 40.32 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य बारिश से 10% अधिक है। दोपहर 2 बजे गेट बंद किया गया, और सुबह से पानी की निकासी जारी थी। आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *