Wednesday, February 25, 2026
24.1 C
Raipur

Asian Cadet Judo Championship 2025 : ताइवान में छत्तीसगढ़ की रंजीता ने जीता गोल्ड, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया राज्य का गौरव

छत्तीसगढ़ | Asian Cadet Judo Championship 2025 : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की होनहार जूडो खिलाड़ी रंजीता कोरेटी ने एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप 2025 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर न केवल देश का नाम रोशन किया, बल्कि प्रदेश को भी अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर गौरवान्वित किया है। ताइपे (ताइवान) में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रंजीता ने 52 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई देशों की खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Asian Cadet Judo Championship 2025 : रंजीता की यह सफलता अचानक नहीं आई, बल्कि इसके पीछे है कड़ी मेहनत, संकल्प और बाल कल्याण परिषद बालगृह व आईटीबीपी का मजबूत सहयोग। रंजीता पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। अप्रैल 2025 में जॉर्जिया में हुए कैडेट यूरोपियन कप में उन्होंने 5वां स्थान प्राप्त कर खुद को साबित किया था।

छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के प्रयासों से रंजीता को समय रहते जूडो जैसे तकनीकी खेल की दिशा में प्रशिक्षित किया गया। जिला संस्था ने उसकी खेल में गहरी रुचि और क्षमता को पहचानते हुए ITBP के सहयोग से उसे उचित प्रशिक्षण दिलवाया।

रंजीता की इस ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ जूडो संघ समेत पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। संघ ने रंजीता को बधाई देते हुए कहा कि यह पदक न केवल खेल प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि एक प्रेरणा भी है कि संसाधनों की सीमाएं लगन को नहीं रोक सकतीं।

छत्तीसगढ़ की यह बेटी आज देश का सिर गर्व से ऊंचा कर रही है, और आने वाले समय में वह ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर भी भारत के लिए पदक ला सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P News : ग्वालियर में महिला CSP पर कार चढ़ाने की कोशिश, सतर्कता से टला बड़ा हादसा

ग्वालियर: शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित फूलबाग चौपाटी...

M.P News : ग्वालियर- सेंट्रल लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से कूदा कर्मचारी, मौत से मचा हड़कंप

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में एक...

ट्रंप का नया टैरिफ वार! अब भारत के इस सेक्टर पर ठोका 126% शुल्क, निशाने पर और भी कई देश

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से रेसिप्रोकल...

छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन एक और को बड़ा झटका! डीवीसीएम मल्लेश ने किया सरेंडर

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को एक...

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र...

Related Articles

Popular Categories