Tuesday, May 19, 2026
32.1 C
Raipur

Indigo Flight Emergency Landing : दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, मुंबई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग…..

दिल्ली | Indigo Flight Emergency Landing : दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी ने यात्रियों को घबराने पर मजबूर कर दिया। एयरबस A320neo (फ्लाइट संख्या 6E-6271) जब 30 हजार फीट की ऊंचाई पर थी, तब अचानक एक इंजन में खराबी आ गई। रात करीब 9:25 बजे पायलट ने यात्रियों को इंजन फेल होने की जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा कर दी। डर और तनाव के माहौल के बीच विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात 9:52 बजे उतार लिया गया।

Indigo Flight Emergency Landing : इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विमान में तकनीकी खराबी का पता चलते ही सभी प्रक्रियाएं अपनाई गईं और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। इसके बाद एक वैकल्पिक विमान से यात्रियों को गोवा रवाना किया गया। एयरलाइन ने इस असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि सुरक्षा हमेशा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पटना में भी डरावना अनुभव: लैंडिंग के तुरंत बाद दोबारा उड़ान

इसी दिन एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 2482 लैंडिंग के तुरंत बाद फिर से उड़ान भर गई। घटना रात 9 बजे की है, जब पायलट को रनवे पर पर्याप्त स्पेस न होने का एहसास हुआ और उसने टेकऑफ का निर्णय लिया। कुछ देर हवा में चक्कर लगाने के बाद विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। पटना एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एप्रोच अस्थिर होने के कारण यह फैसला लिया गया था।

दिल्ली में मौसम बना बाधा, पांच फ्लाइट्स का डायवर्जन

इसके अलावा, बुधवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते इंडिगो और एयर इंडिया की कुल पांच उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। एयर इंडिया ने जानकारी दी कि दिल्ली में तेज हवा और बारिश की वजह से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ और कुछ फ्लाइट्स को जयपुर और अमृतसर की ओर मोड़ना पड़ा।

इन घटनाओं ने एक बार फिर हवाई यात्राओं में सुरक्षा और सतर्कता की अहमियत को उजागर कर दिया है। यात्रियों की जान की सलामती के लिए लिए गए त्वरित निर्णयों ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories