Amit Shah CG Visit : नक्सलवाद के खिलाफ नई लड़ाई – शिक्षा और आत्मविश्वास : अमित शाह…..

रायपुर। Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राजधानी रायपुर में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आए बच्चों और युवाओं से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय जिन बच्चों के हाथों में बंदूकें थमा दी गई थीं, आज उनके हाथों में किताबें हैं और भविष्य की नई इबारत लिखी जा रही है।

Amit Shah CG Visit : गृहमंत्री शाह ने ‘लियोर ओयना’ योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रयास से आदिवासी अंचलों के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है और उनमें आत्मविश्वास का संचार हो रहा है। उन्होंने बीजापुर के उसूर और गंगालूर विकासखंड से रायपुर लाए गए बच्चों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में शाह ने लिखा कि इन बच्चों के मुस्कुराते चेहरे देखकर यह विश्वास और गहरा होता है कि शिक्षा और संवाद के ज़रिए हिंसा को हराया जा सकता है। वहीं, उनके नारायणपुर दौरे को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है। अब वे रायपुर में ही सुरक्षा बलों के कमांडर्स से रणनीतिक चर्चा करेंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Kondagaon News:सुपोषण की ओर एक कदम : ‘मुनगा पौधरोपण जन आंदोलन’ का शुभारंभ

Kondagaon News:रामकुमार भारद्वाज /कोण्डागांव :- महिला एवं बाल विकास...

Kondagaon News: केशकाल और कोण्डागांव वनमंडल के 8 वनरक्षक बने वनपाल, पदोन्नति आदेश जारी

Kondagaon News: रामकुमार भारद्वाज /कोंडागांव :- मुख्य वन संरक्षक...

Related Articles

Popular Categories