HomeChhattisgarhAmbikapur News: अंबिकापुर में GST विभाग की कार्रवाई से मचा बवाल,अधिकारियों और...

Ambikapur News: अंबिकापुर में GST विभाग की कार्रवाई से मचा बवाल,अधिकारियों और व्यापारी संघ में झड़प, व्यापारी संघ ने विभाग पर अवैध वसूली का लगाया आरोप, देखें वीडियो

Date:

Related stories

Ambikapur News: अंबिकापुर: अंबिकापुर में GST विभाग की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त नाराज़गी देखने को मिली है। लक्ष्मी ट्रेडर्स पर GST टीम ने एक बार फिर छापा मारा, जिससे मौके पर जमकर बवाल हुआ।

Ambikapur News: बताया जा रहा है कि बीते छह महीने में यह पांचवीं बार है जब लक्ष्मी ट्रेडर्स में छापेमारी की गई है। टीम को जीएसटी चोरी की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद शहर के व्यापारियों में आक्रोश फूट पड़ा। व्यापारी संघ के सदस्य मौके पर पहुंच गए और GST टीम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। व्यापारी संघ ने विभाग पर अवैध वसूली और व्यापारियों को जबरन परेशान करने का आरोप लगाया।

Ambikapur News: व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की कार्यवाहियां नहीं रोकी गईं, तो वे अपने प्रतिष्ठान बंद करके उनकी चाबी जीएसटी अधिकारियों को सौंप देंगे। मौके पर व्यापारियों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में हालात को संभाल लिया गया। व्यापारियों की मांग है कि GST विभाग व्यापारियों को निशाना बनाना बंद करे और कार्यवाही में पारदर्शिता बरते।

 

 

READ MORE:  Ambikapur News :लक्ष्मी ट्रेडर्स पर जीएसटी का छापा, टैक्स चोरी के आरोप में दस्तावेजों की जांच, व्यापारी संघ का विरोध प्रदर्शन

 

 

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here