‘Alpha’ का धमाकेदार Trailer रिलीज! एक्शन मोड में आलिया-शरवरी, ऋतिक की झलक ने बढ़ाई दीवानगी

0
84

Alpha Trailer Release: YRF स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार अब और बढ़ गया है। ऐल्फा ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म की कहानी, दमदार एक्शन और बड़े किरदारों की झलक सामने आ गई है। करीब 2 मिनट 33 सेकंड के इस ट्रेलर में आलिया भट्ट एक नए अंदाज में नजर आ रही हैं, जहां वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं बल्कि एक खतरनाक स्पाई के रोल में दिखाई दे रही हैं।

ऐल्फा ट्रेलर रिलीज की शुरुआत एक छोटी बच्ची से होती है, जिसका नाम बॉबी देओल के किरदार द्वारा सीता रखा जाता है। कहानी के अनुसार सीता की मां का नाम जानकी होता है, इसलिए उसे सीता नाम दिया जाता है।ट्रेलर में दिखाया गया है कि बॉबी देओल का किरदार अपने मिशन और ‘ऐल्फा प्रोग्राम’ के लिए सीता को अपने पास रखता है। आगे चलकर यही सीता बड़ी होकर आलिया भट्ट के रूप में उसके खिलाफ खड़ी होती है और बदला लेने का संकल्प लेती है।

देखिए ‘ऐल्फा’ का ट्रेलर

आलिया और शरवरी की जोड़ी करेगी दुश्मनों का सामना
इस ऐल्फा ट्रेलर रिलीज में सिर्फ आलिया भट्ट ही नहीं बल्कि शरवरी वाघ भी दमदार एक्शन करती नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी फिल्म में मिशन को पूरा करने के लिए कई खतरनाक चुनौतियों का सामना करती दिखाई देती है।ट्रेलर में एक जगह आलिया का डायलॉग “सीता आज लंका खुद जलाने आई है” दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म में कई बड़े एक्शन सीक्वेंस और पीछा करने वाले रोमांचक दृश्य देखने को मिलते हैं।
Read more: Alpha Teaser: आलिया भट्ट का धमाकेदार एक्शन अवतार! बॉबी देओल के साथ बाप-बेटी की कहानी ने बढ़ाया सस्पेंस

अनिल कपूर बने मिशन के मास्टरमाइंड
ऐल्फा ट्रेलर रिलीज के साथ यह भी साफ हो गया है कि फिल्म में अनिल कपूर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वह YRF स्पाई यूनिवर्स के रॉ चीफ के किरदार में नजर आएंगे और आलिया भट्ट के मिशन को दिशा देते दिखाई देंगे।उनका किरदार बॉबी देओल के खतरनाक प्लान को रोकने की रणनीति बनाता है और इस मिशन में आलिया और शरवरी की मदद करता है।

ट्रेलर में हुई ऋतिक रोशन के कैमियो की पुष्टि
फिल्म की सबसे बड़ी सरप्राइज एंट्री ऋतिक रोशन की मानी जा रही है। ऐल्फा ट्रेलर रिलीज के आखिर में उनकी झलक दिखाई गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि वह अपने लोकप्रिय किरदार लेफ्टिनेंट मेजर कबीर लूथरा के रूप में वापसी करेंगे।उनकी एंट्री ने YRF स्पाई यूनिवर्स के फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ा दिया है।

3 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
ऐल्फा ट्रेलर रिलीज के बाद अब फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार है। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।एक्शन, इमोशन, बदले की कहानी और बड़े सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। अब देखना होगा कि आलिया भट्ट का स्पाई अवतार दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here